फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान महारैली आज, नगर विकास मंत्री होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांधी पार्क मैदान से आज स्वच्छता अभियान महारैली निकाली जाएगी। खास बात यह है कि प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना महारैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में बैठक कर महारैली की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने महारैली में स्कूली बच्चों को शामिल करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि रैली में छोटे बच्चों को शामिल न किया जाए। केवल कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ही शामिल किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सुबह नौ बजे से पहले गांधी पार्क मेें पहुंचने को कहा। रैली में शामिल होने वाले बच्चों को भी पूरी तैयारी के साथ लेकर पहुंचने के निर्देश दिए। रैली स्थल पर पेयजल और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए गए, जिससे किसी को परेशानी न हो। सीएमओ को एंबुलेंस और मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। बैठक में महापौर संजीव वालिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
-----------------------------------
मंत्री आ रहे हैं तो दिखी खामियां
नगर विकास मंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन खासकर नगर निगम कोई कमी छोड़ना नहीं चाहता है। मंत्री के आगमन से एक दिन पहले नगर निगम के सफाईकर्मी गांधी पार्क और शहर के विभिन्न मार्गों की सफाई करते नजर आए। इतना ही नहीं, सड़कों के गड्ढे भरने का काम भी किया गया। इतना ही नहीं, नगर निगम की पानी की गाड़ी सड़कों पर पानी छिड़कती नजर आई। ऐसे में लोग यही बोल रहे थे कि काश मंत्री सहारनपुर आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें