फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता स्वयंवर का मनोहारी मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री रामलीलाओं में सीता स्वयंवर का मनोहारी मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम ने जैसे ही शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई तो दर्शकों ने जयकारे लगा दिए। धनुष टूटने के बाद माता जानकी ने प्रभु श्रीराम का वरमाला पहनाई।
विज्ञापन

भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में कलाकारों ने सीता स्वयंवर का मंचन किया। कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय कर अमिट छाप छोड़ी। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, अशोक मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, उपाध्यक्ष संजय मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोघा, प्रमोद धीमान, चेतन कौशिक, सुनील रत्न, शेखर ठकराल, सौरव बब्बर, कमल मखीजा, हरिमोहन सेठी, बब्बर जंग गुरूंग, अशोक कोहली, विमल मेहता, भरत कोहली मौजूद रहे।
श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में सीता स्वयंवर की लीला हुई। बाणासुर व रावण और परशुराम व लक्ष्मण के संवाद पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, प्रधान जोगेंद्र कुमार, ब्रित चावला, ब्रजमोहन वत्स, सचिन घई, राकेश अग्रवाल, राकेश वत्स, रवि बख्शी, रमेश चंद्र छबीला, अमरजीत सिंह, लखनजीत सिंह, जगदीश भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री कृष्णा राम नाटक क्लब जुबली पार्क में हरीश भटेजा के निदेशन में सीता स्वयंवर की लीला का मंचन हुआ, जिसमें रावण-बाणासुर और लक्ष्मण-परशुराम के संवाद को खूब सराहा गया। प्रधान महेंद्र तनेजा, चेयरमैन रम्मी धवन, महामंत्री विवेक दुआ, अनिल अरोड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमार नरूला, नीरज कामरा, अमित गांधी, कपिल मल्होत्रा, चंद्रमोहन अरोड़ा, संजय, श्याम गुलाटी, शीतल टंडन शामिल रहे।
भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर के तत्वावधान में रामनगर स्थित दुर्गा मंदिर से प्रभु राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की बारात बैंडबाजों संग गुरु विश्वामित्र के नेतृत्व में निकाली गई, जिसका शुभारंभ डा. अनुराग मित्तल ने किया। विभिन्न इलाकों से होते हु्ए बारात रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने फीता काटकर सीता स्वयंवर की लीला का शुभारंभ किया। अध्यक्ष सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक नरेंद्र शर्मा, प्रबंधक पुनीत धीर, महामंत्री वरुण शर्मा, मोहित वशिष्ठ, सन्नी गुलाटी मौजूद रहे।
उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड से श्रीराम बारात निकाली गई जो गुरुद्वारा रोड, अंबाला रोड, सुभाषनगर, पटेलनगर, लक्ष्मी नगर होते हुए लीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, नगर विधायक संजय गर्ग, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, प्रधान रवि जुनेजा, यशपाल त्रेहन, पंकज बजाज, अमित यादव, मनोज, राजेश दुआ, लोकेश अरोड़ा, जगदीश प्रसाद मौजूद रहे।
सुपर क्लब द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नुमाइश कैंप में भारती पसरीचा के निर्देशन में श्रीराम वनवास की लीला दिखाई गई। प्रधान राकेेेश सूरी, अनिल रसवंत, राजीव वधवा, नितिन खुराना, सुधीर गुंबर, मोहन लाल मेहभंदी रत्ता, पंकज गुर, गोलू बजाज, मोहित बठला, मनोज गगनेजा, जंगबहादुर जंगी, अक्षय सूरी, सूजल सूरी, अनुराग बजाज, विमल अरोड़ा, पिंचू गुंबर, रजत, गगन नागपाल, दीपक जुनेजा, विपिन टुटेजा, पंकज मिड्ढा, सुमित अरोड़ा, विकास ठकराल, सोनू बिहारी, संचित अरोड़ा शामिल रहे।
नवयुग सेवा समिति केशवनगर नुमाइश कैंप में श्रीराम वनवास की लीला देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। मुख्य दृश्य कैकयी के कोप भवन का रहा। चेयरमैन सुरेश बजाज, रतन बजाज, महामंत्री आशु धवन, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह, शिव जुनेजा, शिवांग मदान, गुलशन फुटेला, जगदीश पपनेजा, मोहित शर्मा, राजेश मिगलानी, सुरेंद्र सुखीजा, मदन वधवा, सुमित साहनी, भोला मदान, सजल तनेजा, अतीत शर्मा, निखिल फुटेला मौजूद रहे।
प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला भवन से भगवान श्रीराम की सवारी बैंडबाजों संग निकाली गई, जो मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, पुराना बजाजा, दीनानाथ बाजार होते हुए बेहट अड्डा बस स्टैंड स्थित रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभु श्रीराम के हाथी का सारथी बनने का सौभाग्य विक्की गुप्ता को प्राप्त हुआ। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्सव संचालक मनुज तायल, मंच संचालक नीरज गर्ग, दीपक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, राकेश मित्तल, जगमोहन लाल, मान सिंह जैन, हितेष गर्ग, आलोक अग्रवाल, अमित सिंघल, कुलदीप अग्रवाल, सचिन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------------------------
रामलीला में आज
-- उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर दशरथ मरण व केवट लीला।
-- श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब रामलीला गांधी पार्क में दशरथ मरण व केवट लीला।
-- भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंनगर में केवट लीला व दशरथ मरण।
-- प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भरत मिलाप।
-- नवयुग सेवा समिति केशवनगर में भरत मिलाप।
-- मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में केवट लीला।
-- सुपर क्लब गोपाल नगर नुमाइश कैंप में भरत मिलाप।
-- श्री कृष्णा राम नाटक क्लब जुबली पार्क केवट लीला व दशरथ मरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें