अंबेहटा (सहारनपुर)। रंढेडी गांव के लोगों ने गांव के राशन डीलर की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए इसकी शिकायत एसडीएम से की है। ग्रामीणों ने डीलर के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया। रंढेडी गांव के लोगों ने बताया कि गांव के लंबे समय से एक ही व्यक्ति सरकारी राशन का वितरण करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ चुनिंदा लोगों को ही सरकारी राशन मिलता है। ग्रामीणों ने बताया कि जिन लोगों को राशन दिया जाता है वे लोग डीलर के चहेते है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग अपने राशन की मांग करते हैं तो डीलर उन्हें न सिर्फ दुकान से बहार कर देता है बल्कि उनके साथ गाली गलौज भी करता है। मंगलवार को राशन डीलर की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध गांव के लोगों ने गांव में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने राशन डीलर की शिकायत लिखित रूप से एसडीएम नकुड़ से की है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच की मांग की है। प्रदर्शन कर शिकायत करने वालों में मौसम पत्नी सुरेंद्र, रामकली, नीलम, संगीता, शिमला, विनोद, निर्मला, मोहर सिंह, मुनेश, पारूल देवी, रूपा देवी, शकुंतला, ममता, बाला, मंजू, सुमित्रा, मेमवती, लीला, सुनीता सहित अनेक ग्रामीण शामिल है। इस विषय में राशन डीलर का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। मामला राजनीति से प्रेरित है।