फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को छोड़कर सभी दलों में परिवारवाद : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों में परिवार वाद है। वास्तविक लोकतंत्र सिर्फ भाजपा सरकार में स्थापित हुआ है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कार्यकर्ताओं से 2019 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को जनकपुरी चौक स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का खाद्य व रसद मंत्री अतुल गर्ग और क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने स्वागत किया। अतुल गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज सदा से ही परोपकारी, समाजसेवी और देशभक्त रहा है। भाजपा ही राष्ट्रवादी पार्टी है, जो देशहित की बात करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेेतृत्व में देश और प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि सुनील गुप्ता के पार्टी में आने से भाजपा मजबूत होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी की सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशी विजयी होंगे। मोदी और योगी नीतियों से खुश होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने राघव लखनपाल शर्मा को एक बार फिर सांसद बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव जैन, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, राजकुमार त्यागी, राहुल, वर्षा चोपड़ा, विजय माहेश्वरी, नीरज ठकराल, नरेश धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें