फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पढने नहीं आती मुस्लिम छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 70 फीसदी मुस्लिम छात्राएं शुक्रवार को स्कूल में पढ़ने आती ही नहीं हैं। इसका खुलासा जिला विद्यालय निरीक्षक के औचक निरीक्षण में हुआ। विद्यालय में छात्राओं की कम उपस्थिति की बाबत पूछने पर प्रधानाचार्य ने दो टूक जवाब दिया कि शुक्रवार को जुमा की नमाज होने के कारण मुस्लिम छात्राएं स्कूल में कम आती हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस द्वितीय रविदत्त ने शुक्रवार को रहती देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया, लेकिन यहां की शिक्षा व्यवस्था को देख वह चकरा गए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डा. सुषमा देवी ने डीआईओएस को बताया कि कॉलेज में 751 छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें कक्षा एक से पांचवीं तक केवल 31 छात्राएं हैं। कॉलेज में पंजीकृत छात्राओं में 70 फीसदी मुस्लिम छात्राएं हैं। स्कूल में प्रधानाचार्य समेत विभिन्न विषयों के 11 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। विद्यालय में गृह विज्ञान की कक्षाओं की मान्यता नहीं है। हाईवे ऊंचा होने के कारण स्कूल में जलभराव की समस्या बन जाने से छात्राओं व शिक्षिकाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बता दें कि को-एजूकेशन से परहेज करने वाले अभिभावकों ने अपनी बच्च्यिों को इसी विद्यालय में ही प्रवेश दिलाया हुआ है। छात्राओं की कम उपस्थिति से नाराज जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक-एक कक्षा में जाकर निरीक्षण किया तो उन्हें कक्षाओं में सिर्फ अध्यापिकाएं ही बैठी नजर आईं। छात्राओं के न होने पर बताया गया कि शुक्रवार को जुमा की नमाज होने कारण छात्राएं कम ही स्कूल में पढ़ने आती हैं। उन्होंने अध्यापिकाओं को छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए हाल ही में 200 पौधे रोपित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें