फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर खुफिया विभाग द्वारा दिए गए आतंकी इनपुट के बाद रेलवे स्टेशन पर फिर से चेकिंग की गई। जीआरपी ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म के अलावा ट्रेनों में भी संदिग्धों से पूछताछ की गई एवं सामान की तलाशी ली गई। टीम के साथ डॉग स्क्वाड और खुफिया विभाग की टीम भी साथ रही।
विज्ञापन

रविवार की शाम को रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने खुफिया विभाग की टीम एवं डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग की। यह चेकिंग स्वतंत्रता दिवस पर खुफिया विभाग द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई। अधिकारियों ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर के साथ ट्रेनों में भी जाकर यात्रियों के सामान की तलाशी ली गइ। हैंड मेटल डिटेक्टर से सामान को चेक किया गया। डॉग स्क्वाड से पूरा चप्पा-चप्पा तलाश डाला। टीम ने स्टेशन पर पहुंचने वाले हर यात्री पर नजर रखी गई। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली प्रत्येक ट्रेन में भी रेलवे पुलिस ने कोचों की तलाशी के साथ ही यात्रियों के बैग भी खुलवा कर देखे। स्टेशन पर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने वेटिंग रूम में रुके हुए यात्रियों की भी तलाशी ली। साथ ही टिकट काउंटर पर खड़े यात्रियों की भी तलाशी ली गई। संदिग्ध लोगों से उनके बारे में पूछा गया तथा उनका पता एवं आने का कारण भी पूछा गया। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर खुफिया एजेंसी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इसी के तहत चेकिंग की गई। स्टेशन के बाहर भी आने-जाने वाले रास्तों पर सुरक्षाकर्मियों की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें