फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान नगर में यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने वार्डन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में नागरिक सुरक्षा वार्डन सेवा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। एसएसपी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन बिना वर्दी के सिपाही हैं, जो बिना किसी मानदेय के निस्वार्थ भाव से पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी पर तैनात रहते है। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिक सुरक्षा के वार्डनो को पूरा मान सम्मान दिया जाए। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के सम्मानित लोगों को शांति समिति की बैठक कर ली जाए। उन्होंने वार्डनों से कांवड़ यात्रा में सहयोग करने के लिए कहा। चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान नागरिक सुरक्षा के वार्डन पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम देगें। बैठक में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, डिप्टी चीफ वार्डन मौहम्मद आलम, मौहम्मद यूनुस, अनिल भरद्वाज, डाक्टर हसंराज सैनी, अशोक कुमार सैनी, वीरसैन जैन, राजकुमार सैनी, आदिल खान, जगजीवन सिंह राठौर, नदीम अख्तर, डाक्टर जीसी पांडेय, सितारा इदरीसी, सहीराम, धनीराम सैनी, डीसी धीमान, वरुण शर्मा, जगदीश प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें