फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत होकर निडरता के साथ कार्य करें व्यापारी : टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूत होकर निडरता के साथ कार्य करें व्यापारी : टंडन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि व्यापारियों को मजबूत होकर निडरता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

शनिवार रात उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की युवा इकाई के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी मजबूती से तब ही व्यापार कर सकता है, जब व्यापार मंडल मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिंघल ने कहा कि बिश्वंबर दयाल का बलिदान आज भी व्यापारियों के प्रति शासन प्रशासन की नीतियों व उत्पीड़न की याद दिलाता है। परंतु जब भी उत्पीड़न बढ़ा है, व्यापारी मजबूत होकर सामने आया है। जिला महामंत्री संजय भसीन व रमेश अरोरा ने व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान करते हुए आगे आकर व्यापार मंडल को मजबूत करने पर बल दिया। भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा, अशोक गुप्ता व सुरेंद्र सिंघल ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा, जब व्यापारी पूर्ण सहयोग संगठन को करेंगे। नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, सतबीर चौधरी, कुशल सिंघल, फैसल नूर शब्बू आदि ने भी विचार रखे। युवा इकाई के अध्यक्ष अर्जुन सिंघल ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में तरुण गर्ग, वजाहत अनवर, आदित्य गर्ग, अरुण सिंघल, दानिश मसरूर उपाध्यक्ष, अमित सोनी संयुक्त महामंत्री, ईशान गौड़, सन्नी सेठ, उमर फारूख सिद्दीकी, सन्नी दत्ता, सचिन सिंघल व अमित कुमार संगठन मंत्री, पुनीत तायल, मनीष अग्रवाल, रोहित भटनागर, अनिल त्यागी, नईम अख्तर नगर मंत्री, संजय सैनी प्रेस प्रवक्ता, शिवनंदन व शिवराज त्यागी कानूनी सलाहकार के अलावा राहुल सिंघल, हर्ष अरोरा, राहुल मित्तल, मन्नी सिंघल, गौरव सिंघल, प्रभु पेंटर, राहुल जैन, अंकित गुप्ता, मुकेश राणा, सतवीर राणा, हर्ष गुप्ता व सचिन सिंघल को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संचालन विकास राणा व जर्रार बेग ने किया। कार्यक्रम में रमेश डाबर, विवेक तायल, राजेश सिंघल, देवीदयाल शर्मा, देवीदयाल गर्ग, अजय गर्ग, योगेश कोहली, आलोक सिंघल, विनोद जैन, लक्की वर्मा, श्याम चौहान, डिंपल गोयल, विजय सिंघल, पवन धीमान, सुनील धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें