फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर छात्र घर से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। स्कूल का होम वर्क पूरा नहीं करने पर पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक नौ वर्षीय छात्र घर से फरार हो गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद लोगों की मदद से छात्र को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला अफगनान निवासी दीपक कुमार का नौ वर्षीय पुत्र आशीष एक प्रमुख स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। बताया जाता है कि दो जुलाई को गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर छात्र ने होम वर्क पूरा नहीं किया। शिक्षकों ने छात्र की नोटबुक में होम वर्क पूरा न होने की शिकायत दर्ज की। घर पहुंचने पर छात्र के पिता ने जब स्कूली डायरी में लिखी शिकायत देखी तो आशीष को डांट लगाई, जिससे क्षुब्ध होकर आशीष घर से फरार हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक बालक नानौता चीनी मिल के पास घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र को बरामद किया। एसआई सुरेश कुमार छात्र को थाने लेकर पहुंचे। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें