फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाता बेहद कम पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कई केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाता बेहद कम पहुंचे
विज्ञापन

सहारनपुर। कैराना लोकसभा उपचुनाव के दौरान के कई मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं की उपस्थिति बेहद कम रही। ग्रामीण अंचलों में बुजुर्गों को उनके परिवार के सदस्यों वाहनों अथवा अपने कंधों पर उठाने की परंपरा रही है। लेकिन ऐसा भी कम ही हुआ।
सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। गांव पटनी में श्री बाला सुंदरी मंदिर में लगे दो बूथों पर पहुंची। वहां लोगों की भीड़ लगी थी। लेकिन बुजुर्ग मतदाता नजर नहीं आए। नौ बजे गांव कस्बा चिलकाना पहुंचे तो वहां मतदान केंद्रों पर काफी चहल-पहल दिखाई दी। मगर, बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या ना के बराबर थी। पौने दस बजे कस्बा सरसावा में दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज और डीसी जैन कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे तो वहां मतदाताओं की भीड़ लगी थी। कई बूथों पर ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी होने की वजह मतदान प्रभावित हो रहा था। यहां भी बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या बहुत कम देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा निवासी अनिल मित्तल, राजीव भारद्वाज, मोहम्मद इस्लाम से पूछा तो उन्होंने कहा कि गर्मी में बड़े बुजुर्ग घर से नहीं आए। मतदान केंद्रों पर पानी और शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है। दोपहर 12 बजे गांव चालाकपुर पहुंचे तो देखा कि गांवों की गलियों सुनसान पड़ी हैं और मतदान केंद्रों पर भीड़ भी कम थी। दोपहर एक बजे ऐसा ही नजारा गांव त्रिलोकपुर में भी नजर आया। इसके बाद इब्राहिमपुरा और शुक्रताल में जाकर देखा तो मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाता दिखाई नहीं दिए। दोपहर बाद मतदान केंद्र सुनसान होते चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें