फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें तोडे़ जाने के विरोध में व्यापारियों ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानें तोडे़ जाने के विरोध में व्यापारियों ने धरना दिया
विज्ञापन

सहारनपुर। पुल खुमरान पर तोड़ी गई दुकानों के विरोध में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने मंगलवार को धरना दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित व्यापारी को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे आयोजित धरने पर प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, वीरेंद्र कुमार बहल, अशोक गुंबर और ओमप्रकाश कंसल ने कहा कि खुमरान पुल के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने चार दुकानों को बेवजह तोड़ दिया है। तोड़ी गई चारों दुकानें नगर निगम द्वारा 99 वर्ष के पट्टे पर दी गई थी। लेकिन प्रशासन ने इन दुकानों को तोड़कर कई घरों की रोजी रोटी को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि डीएम और मेयर दोनों का कहना है कि दुकानों को तोड़ने का आदेश उनका नहीं है। अधिकारी इसके लिए अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार बार फोन करने के बाद भी राजनीतिक दलों के नेता भी पीड़ित व्यापारियों के साथ नहीं खडे़ हुए हैं। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित व्यापारी को एक दुकान ओर 10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की। इसको लेकर व्यापारी जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। विनीत कर्णवाल, राजीव फुटेला, सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल आदि ने भी विचार रखे। अमित माहेश्वरी, अनिल धारिया, दीपक जैन, संजय तिवारी, कपिल बजाज, विनोद अनेजा, ज्ञानचंद सचदेवा, अशोक कालिया, विनीत कर्णवाल, भारत कर्णवाल, जुनैद खान, बलवीर सिंह छाबड़ा, संजय गुप्ता, संजय भाटिया, विजय खुराना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें