स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया
सहारनपुर। पुवांरका ब्लॉक के गांव सलेमपुर भूकड़ी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का मंगलवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार सदर प्रीति सिंह रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के अभिभावक भी शामिल हुए। नीशु, वंदना, सिमरन, प्रियांशु, तरन्नुम, हर्षित, सानिया, महविश, राधिका, सुनील कुमार आदि छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। तहसीलदार प्रीति सिंह ने स्कूल के व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम में समन्वयक सुरेंद्र कुमार, प्रधान अध्यापक इशू सैनी, मुकेश शर्मा, अशोक कुमार, तृप्ति गौड़, रीनु काम्बोज, गीता देवी, अर्चना सैनी, कोमल शर्मा,ग्राम प्रधान भानू प्रताप, अब्दुल मलिक, मुकेश कुमार, पवन सिंह, नीता देवी आदि मौजूद रहीं।