फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की सख्ती से अपराधियों ने किया पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की सख्ती से अपराधियों ने किया पलायन: सैनी
विज्ञापन


चिलकाना। थाना चिलकाना का 106 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की सख्ती के चलते अपराधियों में हड़कंप मचा है तथा आम जनता राहत में है।
मंगलवार की देर शाम थाने की स्थापना के शताब्दी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, डीएम पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने फीता काट तथा पौधरोपण कर किया। आयुष मंत्री ने कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार आते ही अपराधों पर अंकुश लगा है। अपराधी प्रदेश छोड़ कर बाहर चले गए अथवा जेल में पहुंच गये हैं।
विज्ञापन

डीएम पीके पांडेय ने कहा कि पुलिस जनता के सहयोग से ही सही तरीके से कार्य कर पाती है। जब तक जनता का सहयोग नही मिलेगा तब तक अपराध नियंत्रण संभव नहीं है। एसएसपी बबलू कुमार ने बढ़ते साइबर क्राइम पर चिंता जताई।
भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक महावीर राणा, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, मदनलाल शर्मा, विजय सैनी, डा. कुलदीप, चौधरी ओमकार, डा. हुकुम सिंह सैनी, तेजपाल सैनी पटनी आदि ने भी विचार रखे। सीओ प्रथम इन्दू सिद्धार्थ, सीओ एलआइयू सुधीर तोमर, सीएफओ तेजवीर सिंह, सीओ गंगोह राजेन्द्र सिंह, चौधरी तेजपाल, इमरान सभासद, सुनील सैनी, चौधरी निर्दोश, गुलशन सैनी प्रधान, रणधीर सिंह, अशोक बुडे्ढा, प्रीतम सिंह रहे। अध्यक्षता चेयरमैन नगर पंचायत अकबर कुरैशी तथा संचालन मनोज सैनी ने किया।
1912 में हुई थी थाने की स्थापना
चिलकाना, 25 अप्रैल। चिलकाना थाने की स्थापना 1912 में अंग्रेजों के समय हुई थी। 106 वर्ष का सफर पूरा कर चुका थाना चिलकाना हरियाणा तथा यूपी की सीमा का थाना है। इस थाने का निर्माण अंग्रेजों ने कराया था।
स्मैक माफियाओं पर कार्रवाई हो: मंत्री
चिलकाना। मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने अपनी विधानसभा के तीन थाना क्षेत्रों नकुड, सरसावा तथा चिलकाना में धडल्ले से चल रहे स्मैक व्यापार के मुद्दे को उठाया। उन्होंने पुलिस को स्मैक माफियाओं के खिलाफ कड़ी करने के निर्देश एसएसपी को देते हुए कहा कि स्मैक बेचने वाले जल्दी जेल से बाहर ना आ सकें।
विज्ञापन

ओडीएफ कराने पर विशेष पैकेज: डीएम
चिलकाना। डीएम पीके पांडेय ने कहा कि जो जन प्रतिनिधि अपनी ग्राम पंचायत को ओडीएफ कराने में पूर्ण सहयोग देंगे तथा जल्दी से जल्दी ओडीएफ करायेगा। उस पंचायत के विकास कार्यों के लिए अलग से आर्थिक पैकेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें