सौ नेत्र रोगियों का आपरेशन होगा
गंगोह। लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा इटंरनेशनल विजन सप्ताह के तहत सौ नेत्र रोगियों के आपरेशन कराने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को चयनित 54 नेत्र रोगियों कर पहली बस रवाना की गई।
बुधवार को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित मरीजों की बस को हरी झंडी दिखाकर लायंस नेत्र चिकित्सालय के लिए रवाना किया। इससे पूर्व डा. महेश गर्ग ने लाभार्थियों के बीपी एवं शुगर की जांच की। संस्था के अध्यक्ष अरविंदपाल कपूर ने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करना है। रविशंकर गर्ग, प्रदीप तायल, सुरेंद्र अरोड़ा, सचिन गर्ग, रमेश चंद गर्ग आदि रहे।