प्रेमी संग शादी का आश्वासन मिलने पर ही मानी प्रेमिका
नागल। प्रेम प्रसंग के चलते दो दिन पूर्व प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका थाने में परिजनों द्वारा रविवार को शादी कराए जाने के आश्वासन के बाद ही मानी। इसके बाद युवती को युवक पक्ष के लोग ही अपने साथ ले गए।
नागल थाना क्षेत्र गांव नगली महनाज निवासी एक युवक का थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव दैदनौर निवासी एक युवती से पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब छह माह पूर्व प्रेमी युगल के सजातीय होने के कारण दोनों के परिजनों ने शादी का वादा कर लिया था, लेकिन इसी दौरान घर वालों की वादाखिलाफी देख युवती दो दिन पूर्व प्रेमी के घर आ धमकी और शादी करने की जिद पर अड़ गयी। इस पर दोनों के परिजन गांव में इकट्ठा हो गए और युवती को कुछ दिन तक रुकने की बात कही। युवती की जिद को देखते हुए प्रेमी युगल को थाने लाया गया। वहां पर भी अपनी शादी की जिद पर अड़ी रही। इस पर दोनों के परिजनों ने रविवार को शादी कराने का फैसला लिया। इसके बाद युवती को युवक के परिजन अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के परिजन प्रेमी युगल की शादी के लिए राजी हो गए थे। इसके बाद वे युवक युवती को उनकी सहमति से अपने साथ ले गए।