फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने लिया मां शाकम्भरी देवी का आर्शीवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि यह मां के चरणों का प्रताप और कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2017 में परिवर्तन यात्रा की शुरूआत मां के दर्शन कर की थी। इससे पूर्व डिप्टी सीएम ने सिद्धपीठ में बाबा भूरादेव मंदिर पहुंचे और यहां धार्मिक मान्यता के अनुसार सर्वप्रथम बाबा भूरादेव के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद उनका काफिला मां शाकंभरी देवी मंदिर के लिए रवाना हो गया। उन्होंने मां भगवती के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और मत्था टेका। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व विधायक महावीर राणा, गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुधीर राणा, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन चौधरी भोपाल सिंह, महेंद्र सिंह चौहान प्रमुख, मोहित जैन, प्रधान अनिल राणा, अशोक राणा संजय सैनी सुनील राणा, राज सिंह, रामपाल राणा, बेहट मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, अनिल सिंघल, अखिलेश बंसल, अभय राणा, डा. सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें