फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई महर्षि कालू बाबा जयंती शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई महर्षि कालू बाबा जयंती शोभायात्रा
विज्ञापन


नकुड़। नगर में महर्षि कालू बाबा जी की जयंती धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर नगर के बाजारों में कालू बाबा जी की बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जयंती के अवसर पर नगर के स्वामी जी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हवन पूजन के बाद भजन उपदेश और समाज के वक्ताओं ने समाज के उत्थान के संदर्भ में विचार व्यक्त करते हुए समाज में फैली बुराईयों, कुरीतियों को दूर करने के साथ ही उच्च शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी ने हाथ उठाकर महर्षि कालू बाबा के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया। इसमें जसवंत कश्यप, मांगेराम कश्यप, राजकुमार लेखपाल, जनार्धनदास कश्यप आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतम सिंह कश्यप और संचालन विजेंद्र नारायण ने किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मास्टर रकम सिंह कश्यप, सभासद रामनाथ कश्यप, नीटू भारती, राजकुमार कश्यप, धारा सिंह कश्यप, दिनेश कश्यप, गोपाल कश्यप, जयपाल मास्टर, सुरेश कश्यप, नाथीराम कश्यप, रामानंद कश्यप, नरेश कश्यप, सेठपाल, सुभाष, जसवीर, पहल सिंह, रोहताश, जशमेर, जोनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें