फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले हमारी पौराणिक संस्कृति की धरोहर: सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि मेले हमारी पौराणिक संस्कृति की धरोहर है। मेलों के आयोजनों से आपसी भाईचारा, एकता तथा सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

कस्बे में छह दिन चलने वाले देवी बाला सुंदरी मेले के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि भारत विभिन्न धर्मों एवं जातियों वाला देश है, लेकिन यहां के निवासी आपसी भाईचारे को सर्वोपरि मानते हैं। चिलकाना में लगने वाला मेला पौराणिक तो है ही, साथ ही साथ इस मेले में हिंदू-मुस्लिम एकता परिलक्षित होती है।
मेला प्रबंधक पवन कुमार सिंघल ने मेले के इतिहास तथा यहां की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेले में सभी धर्मों के लोग मां के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं। उन्होंने मेले के आयोजन में उत्कृष्ट दुकान लगाने वाले दुकानदारों, स्वयंसेवकों, पुलिस, स्काउट का आभार जताया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जयनाथ शर्मा ने कहा कि एक साथ मिलकर रहना तथा त्योहारों को मिलकर मनाना हर भारतीय का दायित्व है। देवी बाला सुंदरी मेला इसी परंपरा को निभाते हुए निरंतर लगता चला आ रहा है। हमें सदैव जन कल्याण के कार्य करते हुए मानवता को बढ़ावा देना चाहिए। सीओ सदर बीपी सिंह, अरुण गुप्ता, केएन तिवारी, चेयरमैन अकबर कुरैशी, सतीश कुमार सीकरी, राजीव सिंघल ने भी मेले की महत्ता एवं विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
मेले में सुंदर दुकानें एवं स्टाल लगाने वाले रामकुमार सैनी, मोनू, किरण चाट भंडार, जगदंबा चाट भंडार, स्टाल में वसीम, शौकीन, रईस, नसीम, बहीर हसन, अब्दुल हमीद, मनोरंजन ठेकेदार जमशैद, दंगल के लिए प्रदीप शास्त्री, सहजयोग में नीरज सैनी, टेंट में अलकेश शर्मा, नगर पंचायत में ईओ आलोक कुमार, सफाई नायक अखलाख अहमद, थाना प्रभारी नीरज सिंह, एसआई दीपक चौधरी, हुकम सिंह, स्काउट के लिए जेजे इंटर कालेज तथा नव जनोदय इंटर कॉलेज को स्मृति चिह्न देकर सम्मनित किया गया।
प्रदीप सिंघल, बालकृष्ण शर्मा, रामकुमार भारद्वाज, इकराम कुरैशी, तेजपाल सैनी, इरफान कुरैशी, विजय सैनी, रेहाना अदीब, पवन कुमार, अहसान अहमद, मदन लाल शर्मा, प्रमोद जैन, श्यामनाथ शर्मा, डा. हुकुम सिंह सैनी, रवि सैनी, तेजपाल सैनी, देवी सिंह, रमेश सैनी, चमन लाल सैनी, राकेश जैन, तनवीर, मनोज सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें