सहारनपुर। समूह सिक्ख संगत के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह ने पिछले दिनों एक स्कूल में परीक्षार्थियों से जबरन कृपाण उतरवाने की निंदा की है। उन्होंने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कार्यालय पर आयोजित बैठक में सतवंत सिंह ने कहा कि एक ओर जहां सिक्ख समाज द्वारा की जा रही निष्काम सेवाभाव और उनके सिक्खी किरदार से विश्व में सिक्ख समाज की पहचान है। वहीं सहारनपुर के एक स्कूल में अमृतधारी सिक्ख छात्रों से परीक्षा के दौरान जबरन कृपाण उतरवाई गई और धमकी दी कि अगर कृपाण नहीं उतारोगे तो परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सुंदरदीप सिंह, पूर्ण सिंह, छवप्रीत सिंह, हरजस बग्गा, आशू, सोनू खालसा, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, सुखवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह खलासा मौजूद रहे।