फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। कोटा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह समारोह के तहत शुक्रवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि देवबंद राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव पांडेय ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि राजीव पांडेय और प्राचार्या डा. अंजू सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण परिवेश की ऐसी प्रतिभाओं का चयन करना है, जो आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। प्रतियोगिता में खेलते हुए आपस में मैत्री भाव बढ़ता है। साथ ही व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़ कराई गई, जिनके परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्रीड़ा अधिकारी डा. रीना वालिया, डा. कल्पना राव, डा. विश्वेश कुमार, इस्तखार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें