फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भायला पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी मतभेद भुलाकर खेलना चाहिए खेल : रावत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भायला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, भाला फेंक, म्यूजिकल चेयर रेस, लेमन रेस, रस्साकसी, ऊंची कूद, लंबी कूद और कबड्डी आदि खेलों में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के अध्यक्ष श्याम कुमार रावत ने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। सचिव कंवर पाल सिंह ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेलने का संदेश दिया। डॉ. एसके कौशब और डीएस जादौन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बालकों में सिद्धार्थ और बालिकाओं में सोनिया बेस्ट चैंपियन घोषित किए गए। प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है। संचालन राजीव पुंडीर ने किया। इस मौके पर सुमित शर्मा, डॉ. नवीन चौहान, मोहित त्यागी, सोमपाल सिंह, प्रवीण अग्रवाल, नाजिया अंसारी, संजीव कुमार, कुलदीप सिंह, विनोद कुमार, डॉ. राजीव कुशवाह और एसी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें