फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में एलईडी बल्ब लगाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में एलईडी बल्ब लगाने के निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कई केंद्रों पर परीक्षार्थी अंधेरे में परीक्षा देते देखे गए हैं। ऐसे में डीआईओएस आरके तिवारी ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को कक्षों में एलईडी बल्ब लगाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि यदि सामान्य बल्ब लगे भी हैं तो उनको भी बदल दिया जाए। इससे एक ओर जहां कक्षों में रोशनी अधिक रहेगी, वहीं बिजली की भी बचत होगी।
तीन दिन पहले डीएम पीके पांडेय ने गुरु नानक इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बिजली गई हुई थी और परीक्षार्थी अंधेरे में परीक्षा देते मिले थे। डीआईओएस ने नाराजगी जाहिर करते हुए जनरेटर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए थे। अन्य अधिकारियों ने भी पाया है कि ज्यादातर केंद्रों पर कक्षों में सामान्य बल्ब लगे हैं, जिनकी रोशनी से परीक्षार्थियों खासकर कमजोर नजर के परीक्षार्थियों को अधिक लाभ नहीं होता है। डीआईओएस ने इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए तमाम माध्यमिक विद्यालयों केे अतिशीघ्र सभी कक्षों में एलईडी बल्ब लगाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि इससे रोशनी बेहतर होगी और बिजली कम खर्च होगी। साथ ही विद्यार्थियों को भी बिजली बचाने के लिए जागरूक करने के भी निर्देश दिए। बताया कि विद्युत विभाग अच्छी क्वालिटी की एलईडी बल्ब 60 से 70 रुपये में उपलब्ध करा रहा है। जिसे क्रय कर हम बिजली बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
1056 ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को सुबह की पाली में दसवीं की गुजराती, पंजाबी, उर्दू समेत अनेक भाषाओं की परीक्षा थी। कुल 466 परीक्षार्थियों में से 29 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सुबह की ही पाली में 12वीं की अंग्रेजी (322) की प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी, जिसके लिए जनपद में कुल 17014 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1056 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 12वीं की साइकोलॉजी, एनिमल हिस्ट्री और एजुकेशन की परीक्षा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें