फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठेड़ में टेलीफोन सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पठेड़ में एक सप्ताह से टेलीफोन सेवाएं बाधित
विज्ञापन


चिलकाना। पठेड़ में एक सप्ताह से बीएसएनएल फोन सेवा ठप पड़ी है। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक से टेलीफोन सेवा को सुचारु कराने की मांग की है।
पठेड़ स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज में किसी तकनीकी खराबी के चलते पिछले एक सप्ताह से फोन सेवा बंद पड़ी है। उपभोक्ता राजकुमार, अनुज, संजय कपिल, लक्ष्मीचंद, राजबीर, सोहित कुमार, डॉ. शिवकुमार, राजू, ओमपाल, मुकेश कुमार आदि ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर टेलीफोन तकनीकी खराबी को ठीक कराकर टेलीफोन सेवाओं को बहाल कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि पठेड़ टेलीफोन एक्सचेंज में जब बिजली आती है तो संचार सेवाएं शुरू हो जाती हैं। लेकिन बिजली जाने के तुरंत बाद ही यह सेवाएं ठप हो जाती हैं । मोबाइल सेवाओं के साथ-साथ ब्रॉडबैंड की सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहती है। उपभोक्ताओं ने महाप्रबंधक से संचार सेवाओं को दुरुस्त जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें