फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसी के महाभारत कालीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को ग्राम बरसी स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा नगर के शिव मंदिरों पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। इस दौरान वातावरण में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

पूरे भारत वर्ष का दक्षिण-पश्चिम द्वार वाला अकेला मंदिर होने तथा मंदिर के अंदर स्थापित प्राकृतिक विशालकाय शिवलिंग अद्भुत है। यह मंदिर महाभारत कालीन समय में दुर्योधन द्वारा करीब एक सौ फीट ऊंचे टीले पर बनवाया गया था। जो आज भी करीब पचास फीट के करीब स्थापित है। मंदिर पर सुबह चार बजे से ही भगवान शिव के पिंडी दर्शन को लंबी लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। इस मंदिर में प्रसाद के रूप में विशेषत बेर, कद्दू व गुड़ की भेली तथा जलाभिषेक के रूप में दूध, जल, व बेलपत्र चढ़ाए गए। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों ने भी जाकर मत्था टेककर मन्नतें मांगी।
महाशिवरात्रि पर्व के दौरान ग्राम बरसी स्थित शिवमंदिर स्थल के पास एक विशाल मेले का आयोजन भी किया गया। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले की रौनक पहले दिन से ही दिखाई देने लगी। इसके अलावा नगर के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, कृष्ण लीला चौक स्थित दुर्गा मंदिर, संतोष विहार, देवबंद रोड, गंगोह रोड स्थित सनातन शिव मंदिर, अस्पताल परिसर, मंदिर, कालेज रोड, मोहल्ला कानूनगोयान स्थित प्राचीन शिव मंदिरों पर सुबह से काफी लंबी लंबी श्रृद्धालुओं की लाइनें देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें