फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र राष्ट्र की सेवा में करे अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। एसडीएम सदर संगीता ने कहा कि छात्रों को ज्ञान प्राप्त करने के बाद उस ज्ञान का उपयोग राष्ट्र की सेवा में करना चाहिए, तभी ज्ञान प्राप्ति का उद्देश्य सफल हो पाएगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के नव जनोदय इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हाई स्कूल तथा इंटर के छात्रों की मार्ग दर्शन के लिए आयोजित कार्यशाला में एसडीएम सदर संगीता ने कहा कि छात्र देश का भविष्य होते हैं। उनके ज्ञान से ही देश महान बनता है। गुरुओं से प्राप्त ज्ञान का उपयोग सकारात्मक रूप से करने पर ही छात्र तथा देश का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि सफल जीवन के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है।
प्रधानाचार्य परिषद के मंडल अध्यक्ष नाथीराम काम्बोज ने कहा कि छात्रों को बोर्ड परीक्षा को हव्वा नहीं समझना चाहिए। वर्ष भर अर्जित ज्ञान का धैर्य पूर्वक प्रयोग करने से सफलता अवश्य ही मिलती है। कार्यक्रम में छात्र रिहान तथा अहमद को मिस्टर फेयरवेल तथा छात्रा शिवानी तथा उजाला को मिस फेयरवेल चुना गया। जिन्हें एसडीएम संगीता तथा नाथीराम काम्बोज ने पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर को सम्मान चिह्न दिए तथा उनको सफलता की कामना के साथ विदाई दी। इस दौरान प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, बालकृष्ण शर्मा, राजीव भारद्वाज, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, इन्तजार बेग, धीरज सिंह, पद्म कुमार, बिजेन्द्र सिंह, ओमवीर सिंह, विनोद कुमार, अनिल कुमार, प्रिंस काम्बोज, फरहा अंसारी, अनीता, लवी त्यागी आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें