फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम से मिलती है मंजिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। हरि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स रणदेवी का 15 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मेधावी बच्चाें व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धर्म सिंह सैनी व गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। धर्म सिंह सैनी ने कहा कि दृढ़ संकल्प, कठोर परिश्रम व नियमित अभ्यास ही विद्यार्थियों को ऊचाइयों पर पहुंचा सकता है। गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि प्रसन्नता की बात है कि संस्थान में अध्ययनरत बच्चों में 70 प्रतिशत छात्राएं हैं। कार्यक्रम को पवन सिंह राठौर, सहारनपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरिवंद शर्मा ने भी संबोधित किया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नरेश शर्मा, राजन शर्मा, सत्येंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, कृपाल सिंह राठौर, ब्रह्म सिंह पंवार, यमन मित्तल, कुलदीप सिंह आदि लोगों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बीटीसी बैच 2013 की शालू बालियान व शिखा यादव, बीटीसी बैच 2015 की वंदना चौधरी व दलबीर सिंह, बीएड 2015 बैच की मोनिका शर्मा, एलएलबी की प्रियंका, बीए की अन्नू राठौर व अमन चौधरी, बीबीए की छवि शर्मा, बीसीए की मनप्रीत राठौर व बीएससी कंप्यूटर साइंस की वर्षा धीमान आदि को पुरस्कृत किया गया। रामदूत कैंपस के प्राचार्य डा. नक्षत्र पाल राठौर ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। चेयरमैन सुभाष चौधरी व डायरेक्टर मयंक चौधरी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। संस्थान के संस्थापक व नकुड़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरिपाल सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान सुखबीर सिंह, पहल सिंह, अनिल डायरेक्टर, हरिपाल सिंह, सुभाष चौधरी, डा. बाबूराम, डा. मंजूला, डा. प्रदीप, डा. वंदना, शिखा शर्मा, अमित कुमार, बबीता चौधरी, तरन्नुम, कल्पना, रोहित चौधरी, अनुराधा शर्मा, विवेक त्यागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें