फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं से संबंधित विषयों पर महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सकता है। यदि समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो रहा हो तो तहसील दिवस और समाधान दिवस के माध्यम से हल कराया जा सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिशा सामाजिक संस्था के कैंपस में आयोजित जन सुनवाई के दौरान मंडलायुक्त के सम्मुख विधवा पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, शौचालय निर्माण, पेयजल आपूर्ति और शादी अनुदान से संबंधित 23 मामले रखे गये। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं उनके संज्ञान में लायी गई है उन सभी का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। अधिकांश समस्याएं ग्राम स्तर की होती हैं और उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर ही हल किया जा सकता है। समस्याओं के हल के लिए उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता जिस कारण समस्या का हल नहीं हो पाता है। यदि आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी तो उसका समाधान निश्चित समय अवधि में हो जाएगा।
पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। उल्टे शिकायतकर्ता का उपहास उड़ाया जाता है। जब तक सरकारी मशीनरी संवेदनशील नहीं होगी तब तक लोगों को सहायता मिलना असंभव है। उन्होंने कहा कि दिशा शुरू से ही समाज सेवा और गरीब तबके के लिए एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए काम कर रही है। समाजसेवी जयनाथ शर्मा ने दिशा संगठन द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को उठाने और उन्हें न्याय दिलाने के प्रयास को सराहनीय कदम बताया। दिशा के संयोजक केएन तिवारी ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था पिछले 35 वर्षों से समाज के गरीब तबके के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पवन कुमार सिंघल, इकराम लाला, पुण्य गर्ग, राजीव सिंघल, बालकिशन शर्मा, जहान्वी तिवारी, रेखा शर्मा, अहसान, इमरान अहमद, कुर्बान, साजिद, तनवीर, चमनलाल, सुरेशो सैनी, जयपाल सैनी, धूम सिंह, सीताराम, रिहाना अदीब, राज्जो देवी, गीता, किरण, राजेष, रेखा, फरीदा, माया, ओमवती, विनिता नसीमा बेगम, मांगेराम, पी राम, सुशील कुमार, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी ने और संचालन तसनीम बेगम द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें