फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाई पंच की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाई पंच की ताकत
विज्ञापन

- डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता

सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने पंच की ताकत को आजमाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय के द्वारा कराया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बॉक्सिंग संघ सचिव अनुज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में अनेक भार वर्गों के बालक खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में प्रवीण कुमार, विशाल मंसूरी, प्रवीण यादव, अर्जुन सिंह, रवि कुमार और योगेश राठी रहे। समापन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ईश्वरपाल सिंह, गुलाब सिंह राणा, ब्रिजेश आर्य, अजय कुमार, अर्जुन सिंह पंवार, उदयवीर, पंकज सिंह, श्याम सिंह, संजीव पाहवा, देवेंद्र तोमर, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का परिणाम
30 किलोग्राम आर्यन प्रथम, कुश द्वितीय, लव तृतीय
33 किलोग्राम व्योम पुंडीर प्रथम, प्रियांशु राठी द्वितीय, अर्पण तृतीय
36 किलोग्राम लविश मान प्रथम, अनमोल द्वितीय, आर्यन तृतीय
39 किलोग्राम डेविड प्रथम, हरप्रीत द्वितीय, अभिषेक तृतीय
42 किलोग्राम शेर सिंह प्रथम, रवि द्वितीय, करण कुमार तृतीय
46 किलोग्राम अंग्रेज त्यागी प्रथम, अक्षय द्वितीय, गौतम अक्षय तृतीय
49 किलोग्राम प्रत्युष शर्मा प्रथम, सौरभ द्वितीय, निखिल तृतीय
52 किलोग्राम वेदवृत्त आर्य प्रथम, दीपांशु द्वितीय, दीपक तृतीय
60 किलोग्राम वंश कुमार प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय, अजीत सिंह तृतीय
64 किलोग्राम अनिकेत प्रथम, विशाल कुमार द्वितीय, वंश तोमर तृतीय
81 किलोग्राम अजय तोमर प्रथम, अभय राणा द्वितीय, आकाश खलील तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें