फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरुक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरुक करें
विज्ञापन


सहारनपुर। पर्यावरण मित्र मंडल की बैठक में अध्यक्ष गुलशन अनेजा ने कहा कि हमें बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना होगा। इसके लिए स्कूलों में पर्यावरण को लेकर प्रतियोगिताएं भी आयोजित करनी होंगी। रविवार को शारदा नगर में पार्षद रमन चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान घर से ही शुरू करना होगा। संरक्षक जगपाल बत्रा ने कहा कि शहर में विभिन्न कालोनियों में पौधारोपण किया जाना चाहिए। अशोक शारदा, रमन चौधरी, मुकेश शर्मा, राजन अग्रवाल, अमनदीप जैन, नितिन अनेजा आदि ने भी विचार रखे।

साहब सिंह पुंडीर अध्यक्ष बने
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पोल्ट्री फार्म स्वामियों की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पोल्ट्री एसोसिएशन का गठन किया गया। इसमें भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि मुख्य संरक्षक दिनेश माहेश्वरी और वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल को बनाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला रोड स्थित एक सभगार में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि मसूद अख्तर ने कहा कि बिजली सब्सिडी और अंडे को मिड-डे मील में शामिल करने आदि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला जाएगा। संचालन रणदीप पुंडीर ने किया। अंकुर लूथरा, नीरज पुंडीर, मंसूर अली, सुनील सूरी आदि रहे।
विज्ञापन


जाट समाज का परिचय सम्मेलन आयोजित
सहारनपुर। जाट समाज के परिचय सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भागेदारी की। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। चौधरी वीपी सिंह, विजयपाल बालियान, अरविन्द मलिक, रविन्द्र तोमर, डॉ. अशोक मलिक, मनोज मलिक, दीपक दियोल, निशांत, पवन बालियान, प्रवीन राठी, विक्की तोमर, नरेंद्र बालियान, नीरज, बबलू, रोबिन तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें