चिलकाना (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ब्लाक सरसावा का ग्राम मंझार पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त हो गया है।
सोमवार को गांव मंझार में गौरव यात्रा एवं स्वस्थ अभियान महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में जिला पंचायत सदस्य चौधरी ताहिर हसन ने कहा कि हमें अपने परिवारों को खुले में शौच करने से रोकना चाहिए तथा प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजना स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी करनी चाहिए। समाज कल्याण अधिकारी मो. दानिश ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य भारत योजना में आज मंझार को पूर्ण रूप से खुले में शौचालय से मुक्त कर दिया गया है। इस गांव में हर घर में शौचालय बनाए गए हैं। सभी ग्रामीणों से अनुरोध है कि शौचालयों का संपूर्ण रूप से इस्तेमाल करें तथा अपने बच्चों को भी खुले में शौच करने से भी रोके। गांव में बैंड बाजों के साथ गौरव यात्रा निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में एलटीएस पारूल, प्रधान महमूद, चौ. इसरार, मेनपाल, राजेश प्रधान, ओमपाल, श्यामपाल, आरिफ, मुनव्वर, आकिल, इकराम, अकरम, अखलाक आदि रहे। अध्यक्षता चौ. अशोक कुमार तथा संचालन मुकेश कुमार द्वारा किया गया।