फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम, कप्तान के नहीं पहुंचने पर मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटाचांद में मंगलवार को एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के आयोजन में डीएम साहब व एसएसपी के आने का प्रोग्राम था। बच्चों एवं पूरे विद्यालय की टीम ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रखी थी। सुबह से ही कार्यक्रम को लेकर छात्र बड़े ही उत्साहित थे, लेकिन ऐन वक्त पर शाम चार बजे दोनों अधिकारियों का कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया। इसके बाद विद्यालय प्राचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों अफसरों ने बुधवार को विद्यालय में पहुंचने की बात कही है। विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम प्रधान मिर्जापुर काले सिंह एवं सिरसली खुर्द के ग्राम प्रधान हुसनैन का कहना था कि वे विद्यालय को जोड़ने वाले खस्ताहाल पड़े दोनों संपर्क मार्गों की दशा सुधारने की मांग को लेकर यहां आए थे। उन्हें उम्मीद थी कि डीएम साहब से फरियाद करने पर मार्ग की दशा सुधार दी जाएगी। मामूली बरसात होने के बाद इन दोनों मार्गों से पैदल तक गुजरना गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें