देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार से गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग की है।
रविवार को लालवाला रोड पर बैठक में सतेंद्र शर्मा ने कहा कि अवैध पशु कटान बंद होना चाहिए। इसके लिए सरकार को कठोर कानून बनाना चाहिए। जिला महासचिव रोहित शर्मा ने कहा कि योगी सरकार को प्रदेश के विकास के साथ-साथ गोमाता के संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रत्येक ब्लाक व तहसील स्तर पर गोशाला खोली जाए ताकि सड़कों पर घूमने वाली गायों व उनके बछड़ों को वहां पर रखा जा सके। गोमाता को सम्मान मिलना चाहिए। संचालन जिलाध्यक्ष शंकर राणा ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव हरिओम सिंघल, ब्लाक अध्यक्ष इंदरवीर राणा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी, पप्पू प्रधान, अजय राणा, सुनील कुमार, ओम प्रताप, अंकित राणा, रोहित पाल, राजन कश्यप आदि मौजूद रहे।