सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में नगरीय निकाय के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
सोमवार को देहरादून चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में रालोद ने नगर निगम, गंगोह, अंबेहटा और बेहट से सदस्य जीते हैं। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत से कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि रालोद के बिना केंद्र में कोई भी सरकार नहीं बनेगी। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर निगम पार्षद आसिफ अंसारी, गंगोह से सभासद याकूब कुरैशी, दानिश कुरैशी, वसीम कुरैशी, हमीद मलिक, बेहट से रिहान प्रवीन, आरिफ मंसूरी, अंबेहटा से सुल्तान अहमद, भूपेश्वर त्यागी, फैजान कुरैशी, हाजी इमरान आदि ने भी विचार रखे। डॉ. शाकिर, फखरूल इस्लाम, शौकीन राणा, राव जान मौहम्मद, अहसान, सुमित चौधरी, इमरान मलिके, कादिर अहमद, खुर्शीद, इसरान मलिक, असफाक कुरैशी, अनुज वर्मा, राव शाहिद, नवाब आदि रहे।