फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अच्छा हुआ, अब थानेदारों को नहीं सुननी पड़ेंगी गालियां’

Tue, 12 Dec 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पुलिस महकमे के इंस्पेक्टर द्वारा डाली गई पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में क्राइम मीटिंग एसएसपी की जगह डीएम द्वारा लिए जाने का शासनादेश जारी होने पर एक इंस्पेक्टर द्वारा की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया डाली पोस्ट में लिखा कि अच्छा हुआ अब थानेदारों को गालियां नहीं सुननी पड़ेंगी और मैदान के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


हर माह होने वाली क्राइम मीटिंग अभी तक एसएसपी द्वारा ली जाती रही है। सहारनपुर में अंतिम बार हुई क्राइम मीटिंग में एसएसपी बबलू कुमार ने लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को फटकार लगाई थी। एसएसपी ने पुलिस लाइन मैदान के चार-चार चक्कर थानेदारों से लगवाए थे। इसमें कुछ कदम दौड़ते ही थानेदार हांफ गए थे।

तब एसएसपी ने कहा था कि लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को इसी तरह चक्कर लगवाए जाएंगे। अब शासन ने आदेश जारी किया है कि क्राइम मीटिंग एसएसपी की जगह जिलाधिकारी लेंगे। इस पर कई थाना प्रभारी खुश नजर आए।
विज्ञापन


इसी खुशी में पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर गिरीश जयंत ने शासनादेश का स्वागत करते हुए अपनी फेसबुक वाल से टिप्पणी कर दी। इंस्पेक्टर ने लिखा-‘अच्छा हुआ अब जिले में क्राइम मीटिंग एसएसपी की जगह डीएम लेंगे, थानेदारों को गालियां नहीं सुननी पड़ेंगी और मैदान के चक्कर तभी नहीं लगाने पड़ेंगे’ इंस्पेक्टर की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पोस्ट को लेकर पुलिस महकमे भी कई तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें