फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव की तुलना में घटा मतदान प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत के मामले में सहारनपुर किस पायदान पर है या रहेगा यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मगर यह तय है कि विधान सभा चुनाव 2017 की तुलना में निकाय चुनाव 2017 में सहारनपुर का मतदान प्रतिशत कम हुआ है। अनेक मतदाता वोट डालने के लिए घरों से निकले ही नहीं। इसकी एक प्रमुख वजह मतदाताओं की जागरूकता के लिए प्रशासन की ओर से कोई अभियान न चलाया जाना है।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव 2014 में 72 फीसदी मतदान के साथ सहारनपुर प्रदेश में पहले नंबर पर रहा था। विधान सभा चुनाव 2017 में प्रशासन ने मतदाताओं की जागरूकता के लिए खूब प्रचार प्रसार और रैलियां निकाली थीं। नतीजा यह रहा कि विधान सभा चुनाव में जनपद के मतदाताओं ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए मतदान प्रतिशत 73.3 तक कर दिया। इसमें भी सहारनपुर का स्थान प्रदेश में पहला ही रहा, जिसके लिए तत्कालीन डीएम की लखनऊ में खूब सराहना हुई। मगर निकाय चुनाव में मतदाताओं केे जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई रैली या प्रचार प्रसार नहीं किया गया। नतीजा मतदान प्रतिशत 70 के आसपास ही रहा। यह प्रतिशत निकाय चुनाव में अन्य जनपदों की तुलना में किस स्तर पर है। यह स्पष्ट नहीं है। मगर विधान सभा चुनाव की तुलना में कम मतदान होना सवाल खड़े करता है।
------------------------------------
नगर निगम में अभी तक अव्वल
प्रदेश में कुल 16 नगर निगम हैं। निकाय चुनाव के तहत 11 निगमों का चुनाव हो चुका है, जबकि पांच नगर निगमों की चुनाव 29 नवंबर को हुआ है। पिछले चुनावों में नगर निगमों के लिए डाले गए वोट के प्रतिशत के मामले में सहारनपुर नगर निगम अभी तक अव्वल नजर आ रहा है। अभी तक हुए नगर निगम चुनावों में अलीगढ़ में 49.51 प्रतिशत, इलाहाबाद में 30.47 प्रतिशत, गाजियाबाद में 41.74 प्रतिशत, मथुरा में 41.36 प्रतिशत, लखनऊ में 38.6 प्रतिशत, वाराणसी में 43.8 प्रतिशत, आगरा में 40.6 प्रतिशत, कानपुर में 44.28 प्रतिशत, गोरखपुर में 35.62 प्रतिशत, फैजाबाद में 49.98 प्रतिशत तथा मेरठ में 47.88 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सहारनपुर में बुधवार को 58 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जो अब तक हुए निगम के चुनावों में सर्वाधिक है। सहारनपुर के साथ हुए अन्य चार नगर निगमों के लिए डाले गए वोट का प्रतिशत आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें