फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नवरात्र पर हुआ करोड़ों का व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पहले नवरात्र पर करोड़ों रुपये का व्यापार हुआ है। टू और फोर व्हीलर वाहनों की जमकर खरीदारी हुई तो भूमि और मकानों की भी कई रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रोनिक्स सामान खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पितृ पक्ष होने के कारण बाजार में पिछले दो सप्ताह से मंदा छाया हुआ था। लोग खरीदारी के लिए नवरात्र पर्व का इंतजार कर रहे थे। गुरुवार को पहले नवरात्र पर बाजारों में खूब रौनक रही। टू और फोर व्हीलर एजेंसियों, इलेक्ट्रोनिक्स सामान की दुकानों और सराफा कारोबारियों के यहां ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इससे शहर में करोड़ों रुपये का व्यापार हुआ है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री राम राजीव सिंघल ने बताया कि पहले नवरात्र पर अच्छा व्यापार हुआ है। मगर अभी सोने-चांदी के व्यापार में तेजी नहीं आई है। उम्मीद है कि जल्द सराफा कारोबारियों के यहां भी अच्छी सेल होगी।
वाहन खरीदने की रही होड़
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक कंपनी के एजेंसी के संचालक निपुण जैन ने बताया कि पहले नवरात्र पर उनके यहां से 50 टू-व्हीलर और 10 फोर व्हीलर वाहनों की बिक्री हुई है। पहले दिन उनके यहां करीब सवा करोड़ की सेल हुई है। लिंक रोड स्थित अलग-अलग कंपनी की एजेंसियों पर ग्राहकों की पूरे दिन भीड़ लगी रही। अनुमानित तौर पर पहले दिन तीन से चार करोड़ रुपये वाहनों की सेल हुई।
विज्ञापन


इलेक्ट्रोनिक्स सामान भी खूब बिका
सहारनपुर। इलेक्ट्रोनिक्स सामान की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। शहर में कोर्ट रोड, अंबाला रोड, प्रताप मार्किट, चकराता मार्ग स्थित इलेक्ट्रोनिक्स शॉप पर ग्राहकों की भीड़ रही। अंबाला रोड स्थित इलेक्ट्रोनिक्स सामान के व्यापारी बलजीत सिंह चावला ने बताया नवरात्र के मौके पर पहले दिन अच्छी सेल हुई है।

भूमि और मकानों के हुए बैनामे
सहारनपुर। नवरात्र पर भूमि और मकान खरीदना शुभ माना जाता है। पहले दिन रजिस्ट्री विभाग में कई बैनामे हुए। विभाग के सहायक आयुक्त स्टांप आरपी सिंह ने बताया कि पहले नवरात्र पर मकानों और भूमि की कई रजिस्ट्रियां हुई हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों रजिस्ट्री में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें