फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला की रिहर्सल में जमकर पसीना बहा रहे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला की रिहर्सल में पसीना बहा रहे कलाकार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भगवान श्रीराम चंद्र की 15 सितंबर से आरंभ होने वाली लीलाओं के लिए पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) में कलाकार जमकर पसीना बहा रहे हैं। नगर में इस बार तीन स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होने जा रहा है। पूर्वाभ्यास के उद्घाटन के साथ की रामलीला कमेटियां मंचन के तैयारी में जुट गई हैं। नगर के प्रमुख स्थान रामलीला भवन में जहां श्री विष्णु कला मंडल के तत्वावधान में रामलीला का आयोजन होगा, वहीं रेलवे रोड़ पर श्री राम जानकी लीला समिति तथा आबकारी रोड पर श्री राम जानकी सेवा समिति के बैनर तले होने वाले रामलीला के आयोजन से पूर्व रिहर्सल की जा रही है। दुर्गा कालोनी में श्री राम जानकी लीला समिति के कलाकार रात्रि 8 बजे से रिहर्सल की तैयारी में जुट जाते हैं। श्री विष्णु कला मंडल के मुख्य अध्यक्ष विजेश कंसल व नितिन गुप्ता ने बताया कि इस बार रामलीला का आयोजन भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, श्री राम जानकी लीला समिति के संयोजक मनदीप शर्मा और मोहन मेहरा ने बताया कि रामलीला की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें