फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया पौने पांच करोड़ से बनी सड़क का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने किया पौने पांच करोड़ से बनी सड़क का लोकार्पण
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत घुन्ना से लखनौती तक 4.85 करोड़ की लागत से बनाई गई आठ किमी लंबी सड़क का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर घुन्ना गांव में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि देश एवं प्रदेश का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। केंद्र सरकार ने देश में विकास कार्यों के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। उधर जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, विकास कार्यों को गति मिलनी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से प्रत्येक गांवों को सड़क मार्गों से जोड़ने की मुहिम छेड़ी गई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, ठाकुर राजबीर सिंह, वीरेंद्र पुंड़ीर, मनोज राणा, गीताराम सैनी, सुधीर कुमार, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें