फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प दिलाएंगे स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प दिलाएंगे स्वयंसेवक
विज्ञापन

सहारनपुर। आरएसएस के मेरठ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर ने कहा कि 25 फरवरी को मेरठ में राष्ट्रोदय स्वयंसेवक समागम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए 486 विस्तारक जनपद के गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को चीनी सामान के बहिष्कार का भी संकल्प दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को देहरादून रोड स्थित आरएसएस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कर्मवीर ने कहा कि मेरठ के जागृति विहार में होने वाले समागम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 10580 गांवों के स्वयंसेवक भागेदारी करेंगे। सभी स्वयंसेवक आरएसएस के गणवेश में रहेंगे। इस समागम में सरसंघचालक मोहन राव भागवत पूरे समय मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प दिलाने के साथ ही पर्यावरण के प्रति भी जागरूक करेंगे। इसमें नदियों के दोनों ओर एक हरित पट्टी विकसित करने की योजना है। जिसके तहत विस्तारक गांव गांव जाकर पौधरोपण भी करेंगे। इस दौरान सह विभाग कार्यवाह राकेश वीर, प्रचार प्रमुख जगदानंद शर्मा, विभाग संघचालक रमेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें