फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल छठे दिन भी जारी
विज्ञापन


देवबंद (सहारनपुर)। वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को छठे दिन भी जारी रही। अब डाक सेवा कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ (जीडीएस) के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवक 16 अगस्त से हड़ताल पर चल रहे हैं। डाक सेवकों का कहना है कि सरकार कैट व मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को मानने को भी तैयार नहीं है। अंग्रेजी शासनकाल से चला आ रहा ग्रामीण डाक सेवकों का शोषण सरकार भी कर रही हैं। जबकि डाक विभाग के कर्मचारी भी वही कार्य करते हैं जो, उनके द्वारा किया जाता है। लेकिन समान कार्य व समान वेतन का नियम डाक सेवक के लिए लागू नहीं किया जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार से जीडीएस की ड्यूटी आठ घंटे माने जाने, जीडीएस को नियमित कर्मचारी मानकर सभी सुविधाएं मुहैया कराने, कैट व मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अनिल शर्मा, मैनपाल, गजे सिंह, रामकुमार, प्रेम सिंह, अशोक कुमार, प्रियंका सिंह, रेखा शर्मा, सेवाराम, जगपाल, श्याम कुमार, नरेंद्र त्यागी, कुलदीप, सचिन, पवन, विजयपाल, मंगल सिंह, आशीष त्यागी, शीशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें