फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में पुलिस की गाड़ी से टूटा फाटक का बेरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कासिमपुरा रेलवे क्रासिंग पर लगा बैरियर बृहस्पतिवार को पुलिस की गाड़ी से टूट गया। जिस कारण फाटक पर लोहे का एंगल डालकर ट्रैफिक को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे जैसे की देवबंद से सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन कासिमपुरा रेलवे फाटक से गुजरी तो फाटक पर तैनात कर्मचारी ने बैरियर ऊपर उठाना चाहा, लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण वह एकदम पूरा ऊपर नहीं उठ पाया। इसी दौरान वहां से पुलिस की एक गाड़ी गुजरी जिससे पुलिस वाहन में फंसकर अधखुला बैरियर अचानक टूट गया। जिसके चलते शाम करीब चार बजे तक आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के आवागमन के कारण कर्मचारियों को लोहे की एंगल डालकर ट्रैफिक को रोकना पड़ा। वहीं फाटक पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान लोगों भी भीड़ लगी रही। जिस कारण लोग घंटों परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे फाटक खुलने के दौरान पुलिस की गाड़ी से बैरियर टूट गया। जिसे शाम करीब 4 बजे दुरुस्त किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें