फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो-3
गागलहेड़ी (सहारनपुर)।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसएसपी बबलू कुमार ने रविवार को यूपी उत्तराखंड की सीमा पर स्थित काली नदी पुलिस चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए।
रविवार को पंचक खत्म होते ही सावन के दूसरे सोमवार से कांवड़ियों का रैला उमड़ने की संभावना है। इसके साथ ही जलाभिषेक की तिथि भी नजदीक आने के चलते स्थानीय कांवड़ियों की भी आमद शुरू हो जाती है। रविवार को सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि भीड़ बढ़ने के बाद कांवड़ मार्ग की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। फिलहाल सभी प्रमुख चौराहों पर सीसी टीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है जो हर स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं काली नदी पुलिस चौकी पर एसएसपी बबलू कुमार के साथ एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसडीएम सदर वैभव मिश्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें