फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में 242 स्टोन क्रशर संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पांच साल तक अवैध खनन करने वालों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। प्रशासन ने अवैध खनन में 242 स्टोन क्रशर संचालकों को नोटिस जारी किया है। इनमें 150 स्टोन क्रशर सहारनपुर के हैं और 92 हरियाणा के हैं। हालांकि इससे पहले प्रशासन ने करीब 347 अवैध खनन के मामलों को पकड़ा था। मगर, सीबीआई टीम के जाने के बाद अचानक अवैध खनन के मामलों में कमी चर्चा का विषय है।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर सीबीआई टीम सहारनपुर पहुंची थी, इससे पहले प्रशासन ने पांच साल के अवैध खनन के मामलों की जांच कराई थी। इसमें करीब 347 मामले पकड़े गए, जिसमें अवैध खनन की पुष्टि होने के बाद प्रशासन की ओर से नोटिस भेजे गए थे। प्रशासन की ओर से पकड़े गए मामलों में अवैध खनन के पुख्ता प्रमाण के बाद भी शमन शुल्क तक नहीं वसूला गया। ऐसे में इन सभी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए गए थे और मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी जारी किया गया है। इससे पहले जिले में अवैध खनन की जांच के लिए सीबीआई टीम ने यहां डेरा डाला था। अवैध खनन के अलावा पट्टाधारक, स्टोन क्रशर संचालक सहित अन्य लोगों से पूछताछ में कई बातों का खुलासा हुआ था । प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के बाद अब माना जा रहा है कि अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। उधर, सहारनपुर में तैनात रहे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में भी हड़कंप मचा है। कारण, पकड़े गए मामलों में प्रशासनिक भूमिका पर ही सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पहले तैनात रहे अफसरों से पूछताछ की जा सकती है। इसके अलावा उनकी भूमिका पाए जाने पर कार्रवाई भी हो सकती है। डीएम पीके पांडेय ने बताया कि अवैध खनन पर 242 स्टोन क्रशर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें