फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 16 हजार संपत्तियां हुईं महिलाओं के नाम

Wed, 22 Apr 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले वित्त वर्ष में स्टांप एवं निबंधन विभाग द्वारा मिलने वाली छूट का लोगों ने फायदा उठाया है। महिलाओं को मिलने वाली छूट का असर रहा कि 16 हजार से अधिक महिलाएं संपत्तियों की मालकिन बनी हैं। विभाग की ओर से 45 करोड़ रुपये की छूट दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 23 फरवरी 2006 को महिलाओं की संपत्ति में भागीदारी को बढ़ाने के लिए रजिस्ट्री में छूट का एलान किया था। यदि किसी संपत्ति की कीमत दस लाख रुपये हैं और उसकी रजिस्ट्री महिला के नाम पर होनी है तो ऐसे में स्टांप और निबंधन विभाग एक फीसदी की छूट देता था। इसके बाद सरकार ने इस दायरों को बढ़ाकर पिछले वर्ष जुलाई माह में एक करोड़ रुपये तक कर दिया। इसी का फायदा महिला खरीदारों ने उठाया है। जिले में वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 76 हजार बैनामे हुए हैं। ऐसे में महिलाओं के नाम करीब एक तिहाई संपत्तियां हुई है। यह पिछले वर्ष से करीब 20 फीसदी अधिक है। एआईजी स्टांप बृजेश सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से महिलाओं के नाम होने वाली संपत्तियों में एक फीसदी छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें