फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष मंत्री के दो और परिजन समेत 16 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष मंत्री के दो और परिजन समेत 16 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर में सोमवार को कोरोना के 16 नए संक्रमित सामने आए। इनमें दो लोग आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के परिवार से हैं, जिनमें मंत्री का छह वर्षीय पौत्र और एक घर का नौकर शामिल है।
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग ने मंत्री के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के करीब 18 लोगों के सैंपल लिए थे। पत्नी और बेटे की रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव निकली थी। सोमवार को छह वर्षीय पौत्र और घर पर काम करने वाले 23 वर्षीय नौकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से परिवार में दहशत की स्थिति है। इनके अलावा चार लोग नानौता के मोहल्ला सुनारो वाली गली के संक्रमित आए हैं, जो एक ही परिवार के हैं। सुनारो वाली गली में अभी तक एक दर्जन से अधिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सहारनपुर शहर के शारदानगर में भी चार लोग पॉजिटिव आए हैं। यह भी एक ही परिवार के सदस्य हैं। तीन लोग देवबंद के पठानपुरा, वेदविहार और मोहल्ला लहसवाड़ा के हैं। इनमें एक व्यक्ति किराना व्यापारी का बेटा है, जबकि दूसरा अस्पताल का स्टाफ सदस्य है। तीसरा व्यक्ति श्मशान घाट पर रहता है। एक व्यक्ति सहारनपुर शहर के गोटेशाह का रहने वाला है। पॉजिटिव निकले सभी 16 लोगों को कोविड अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 453 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 369 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 83 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें