फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपी को थाना से छोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम जंधेड़ी निवासी सुनील कुमार ने सदर कोतवाली पुलिस पर मारपीट एवं हत्या के प्रयास के आरोपी को क्लीन चिट देकर थाने ही छोड़ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के ग्राम जंधेड़ी निवासी सुनील कुमार का कहना है कि पेशे से चिकित्सक एक व्यक्ति ने उसके पिता के साथ मारपीट की थी। उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेरठ अस्पताल में रेफर किया गया है। इस मामले में उन्होंने आरोपी को नामजद करते हुए 22 जून को सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि आरोपी को हसनपुर चौकी पर पुलिसकर्मियों के साथ चाय पीते हुए देखा तो उसने आपत्ति की और आरोपी को गिरफ्तार कराया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने दो दिन तक थाने पर ही रखा और बिना विवेचना के ही आरोपी को क्लीन चिट देकर छोड़ दिया। जबकि न तो वादी का बयान लिया, न ही घायल का ही बयान लिया और न ही किसी साक्षी का बयान दर्ज किया।
सुनील कुमार ने एसएसपी को पत्र देकर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने, जांच किसी दूसरे सक्षम अधिकारी को दिए जाने की मांग की है। सीओ मुकेश मिश्रा का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें