फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से की विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। नौसरहेड़ी के ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र भेज कर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़े गोलमाल की शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। शौचालय निर्माण में भी प्रधान और सचिव पर धांधली बरतने तथा लाभार्थियों के रुपयों हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे पत्र में मुजफ्फराबाद ब्लाक के इस गांव के अजय कुमार, प्रदीप कुमार, अक्षय कुमार, सुमित कुमार, राखी देवी, रोहित, रिंकू, टीनू, तेजपाल और बिरमचंद आदि ने बताया कि गांव में 170 शौचालय बनने थे। इनमें से पंचायत द्वारा केवल 140 का ही निर्माण कार्य कराया है। बीस शौचालय ऐसे हैं जो ग्रामीणों द्वारा खुद के पैसे से बनाए गए हैं, उनका भुगतान आज तक नहीं किया गया है। इनमें से दस लाभार्थी ऐसे हैं जिनके शौचालय नहीं बनाए गए हैं और उनका धन हड़प कर लिया गया। इसके अलावा ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नरेश राणा से अनूप प्रधान के घर तक सीसी सड़क, नाली निर्माण, मैन रास्ते से अनूप प्रधान के घर तक सीसी सड़क, विजय के घर से श्याम सिंह के घर तक नाली, शमशाद के घर से इसलाम की चक्की तक नाली निर्माण, मैन रास्ते से शमशान तक खड़ंजा आदि कार्य दर्शाए गए हैं, जोकि गांव में नहीं कराए गए हैं। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
उधर ग्राम पंचायत सचिव अनिल कुमार का कहना है कि सभी आरोप मिथ्या हैं। जो कार्य ग्रामीण बता रहे हैं वे कार्य योजना में शामिल किए गए थे, धन स्वीकृत नहीं होने के कारण वे नहीं कराए जा सके हैं। इसके साथ ही कुछ ग्रामीणों के नाम त्रुटिवश शौचालय लाभार्थी की सूची में चढ़ गए थे जो सर्वर डाउन होने के कारण नहीं कट सके हैं। उन्होंने लिखित में ऐसे कटे नामों की लिस्ट ब्लाक कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। गांव के लिए जिन शौचालयों को स्वीकृत किया गया था, वे सब बनवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें