फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन की धारा को अविरल बनाने के लिए होगी खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन की धारा को अविरल बनाने के लिए होगी खोदाई
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। वन विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और एनएचआई के अधिकारियों ने मंगलवार को हिंडन नदी का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर ने बताया कि क्षेत्र में हिंडन नदी की पांच मीटर चौड़ी, डेढ़ मीटर गहरी और 20 किलोमीटर लंबाई तक खोदाई की जाएगी।
कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर एसडीएम सदर अनिल कुमार के नेतृत्व में वन विभाग के डीएफओ विजय सिंह, सिंचाई विभाग के इंजीनियर विवेक गर्ग, सुशील चंद्र, आजम, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर सत्यप्रकाश, एनएचआई के आरके सिंह, राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह की टीम सुबह करीब 10 बजे हिंडन नदी पर पहुंची। इसके बाद टीम ने हिंडन नदी का निरीक्षण किया। नापतौल कर सरकारी अभिलेखों से मिलान कर भौतिक सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया कि हिंडन नदी को पूर्व में ही कब्जा मुक्त करा दिया गया था। बरसात शुरू होने से पहले ही इसकी सफाई के साथ ही इसे मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पांच मीटर चौड़ी, डेढ़ मीटर गहरी और 20 किलोमीटर तक लंबाई में इसकी खोदाई की जाएगी। इससे हिंडन नदी अपने पूर्व के बहाव में बह सकेगी और बीच में कोई अवरोध नहीं आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वन विभाग हिंडन नदी के किनारे छायादार और कुछ फल फूल वाले पेड़ पौधों का रोपण करेगा। पूर्व में ही वन विभाग ने हिंडन नदी में पौधे लगाने के लिए गड्ढे बना दिए हैं, जल्द ही इनमें पौधरोपण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां भी जिस विभाग की आवश्यकता है, सभी कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया है। इस दौरान लेखपाल रामकुमार, उत्तम सिंह त्यागी, वन दरोगा विक्रम सिंह, दुर्वेश कुमार, संजय कुमार, प्रधान राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें