फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक गुर्जर ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक गुर्जर ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद के खिलाड़ी अभिषेक गुर्जर ने हैदराबाद में चल रही अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में उनकी दो फाइट अफगानिस्तान और एक फाइट नेपाल के खिलाड़ी के साथ हुई। अभी उनके दूसरे साथी देव कुमार की फाइट होनी बाकी है।
विज्ञापन

हैदराबाद में 11 जून से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ी अभिषेक गुर्जर ने प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने 87 किलो भार वर्ग में भाग लिया था। वे मूल रूप से गंगोह क्षेत्र के गांव बिशनोट के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में 40 देशों के करीब पांच हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अभी उनके साथ गए पंजाबी बाग निवासी जूनियर वर्ग के खिलाड़ी देव कुमार का मुकाबला होना बाकी है। प्रतियोगिता के बाद वे 17 जून को वापस लौटेंगे। दोनों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय और राज्य प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का जलवा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें