निगम टीम ने पॉलिथीन जब्त कर वसूला जुर्माना
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन और नर्सिंग होम में बायो मेडिकल की जांच के लिए शनिवार को भी चेकिंग अभियान चलाया। प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही जुर्माना वसूला गया।
शनिवार दोपहर नगर निगम की टीम ने दिल्ली रोड पर सब्जी मंडी क्षेत्र में सब्जी और फल विक्रेताओं की दुकानों के अलावा नजदीक ही स्थित किराना व्यापारियों की दुकान पर चेकिंग की। प्रतिबंधित पॉलिथीन और डिस्पोजल क्राकरी जब्त कर ली गई। इस दौरान 34000 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
इसके बाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली रोड आस्था डेंटल हॉस्पिटल पर चेकिंग की, तो वहां बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण सही नहीं पाया गया, बल्कि अस्पताल के बाहर बायो मेडिकल वेस्ट भी पड़ा मिला। इस कारण अस्पताल संचालक से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। चेकिंग अभियान के दौरान पलाक्षा, ज्योति, अमित तोमर, सुधाकर, आनंद, अमरीश आदि मौजूद रहे।